हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। शहर के धर्माचार्य उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ज्येष्ठ पुत्र एवं प्रसिद्ध भागवताचार्य गोपेश्वर चतुर्वेदी मनु महाराज को शुक्रवार नई दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पौष्टिक भोजन शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, उसी प्रकार किसी विषय में दक्षता आपके व्यक्तित्व और ज्ञान ग्रहण करने की क्षमता को मजबूत बनाती है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुकांत मजूमदार मौजूद रहे,। जिन्होंने संस्कृत की उपादेयता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला।उपाधि प्राप...