हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली सादाबाद पुलिस ने सोमवार को ताजपुर रोड से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन चोरों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में वाहन चोरों ने अपने नाम रजत पुत्र मुकेश निवासी गांव गढ़ उमराब थाना सादाबाद व प्रशांत राजौरिया पुत्र सुरेशचन्द निवासी गांव गढ़ उमराब थाना सादाबाद बताए। पूछताछ में वाहन चोरों ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर बाइक चोरी कर ताजपुर बंबा के पास झाडियो में छुपा दिया करते थे। वाहन चोर इन बाइकों को बेचने के लिये निकले थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...