हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में तीसरे दिन भी छोटी बड़ी करीब 125 से अधिक कुश्तियां हुई। जिनमे कुछ कुश्ती आरपार हुई तो कुछ बराबरी पर छुटी। वहीं दंगल में खिताबी भिंड़त में अंतिम कुश्ती दो लाख 51 हजार रुपये ईनाम की दो बडे पहलवानों भारत केसरी पहलवानों के बीच लड़ी गई। काफी जोर आजमाइश के बाद कुश्ती बराबर रही। दंगल में रोमांच भरने वाले मशहूर पहलवान लाड़ी बाबा की कुश्ती आर पार होने पर दंगल स्टेडियम रोमांच से झूम उठा।

कुश्ती की विविधता इस दौरान दंगल स्टेडियम में मौजूद जनता ने मल्ल विद्या के रोमांच से भरे जौहर देखकर दंगल का जमकर आनंद लिया। दंगल अखाड़े में एक से बढ़कर एक पहलवानों की भी कुश्ती आयोजित हुई। इन कुश्तिय...