Hathras News: दो माह बाद ही खोद डाली सीसी सड़क, बढ़ी मुसीबत
हाथरस, नवम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस। शहर के मोहल्ला रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय के निकट दो महीने पहले हुए सीसी सड़क निर्माण को खोदे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पेयजल लाइन को जोड़े जाने के लिए यह सड़क खोदी जा रही है। सड़क खोदे जाने के बाद हुआ गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नगर पालिका परिषद के खिलाफ आक्रोश है। बता दें कि शहर के मोहल्ला रमनपुर स्थित बीएसए दफ्तर के आस-पास की सड़क कई साल से बदहाल पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से नगर पालिका परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही थी। लगभग दो महीने पहले नगर पालिका द्वारा यहां सीसी सड़क का निर्माण कराया। सड़क निर्माण के बाद लोगों को बदहाल सड़क, गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात तो मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.