हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: सासनी, संवादाता। क्षेत्र के गांव बसगोई में मंगलवार देर बुधवार की रात करीब दो पक्षों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें जमीन पर कारतूस पड़े दिखाई दे रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। गांव बसगोई निवासी पार्वती पत्नी अजय चौहान ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पांच लोग थार गाड़ी से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में तमंचे और पिस्तौल थे। उन्होंने घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी और उनके बेटे अविलाश व अवतार को निशाना बनाकर गोली चलाई। दोनों ...