हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस ब्लॉक के गांव नगला अहेरिया में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। इस कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि नीरज अहेरिया एवं पूर्व प्रभारी वीके शर्मा और मेघ सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित किए गए। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को योजना का लाभ लेकर अधिक से अधिक इकाई लगाने को प्रोत्साहित किया गया। पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने विभाग से संबंधित जानकारी प्रशिक्षार्थिों को दी। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी व संजय चौधरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...