हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सोमवार की सुबह हुई बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। दो दिन बाद खुली मंडी से लेकर खेतों में कटा पड़ा धान भीग गया। किसानों ने तिरपाल आदि से ढककर धान को बारिश से बचाने का प्रयास किया। इसके बावजूद काफी धान भीग गया। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से धान की फसल की पैदावार करते हैं। कृषि विभाग के आकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल की पैदावार हुई है। वर्तमान में खेतों में धान की निकासी का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बेमौसम बरसात से किसान परेशान, सता रहा फसल खराब होने का डर किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं। दो दिन बाद सोमवार को मंडी खुली तो किसानों की भीड़ धान बेचने के लिए...