हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददता। क्षेत्र के गांव मढ़नई में दो दिन तक बेकाबू सांड का आतंक रहा। सांड ने सोमवार को जमकर उत्पात मचाया। बेकाबू सांड ने कई लोगों व पशुओं पर हमला कर दिया। हमले में आठ लोग घायल हो गए, जबकि एक भैंस की मौत हो गई। तीन अन्य भैंस और एक घोड़ी भी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आखिरकार भागते समय सांड एक दीवार से टकराकर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गांव मढ़नई में सोमवार को सांड ने अचानक लोगों और पशुओं पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले में नगला हरनाम निवासी कारे सिंह, मढ़नई के पूर्व प्रधान राम भरोसी, अतर सिंह, विजेंद्र सिंह, बंटी, अनम, पुजारी पूरन पुरी, ऋषि और कंचना घायल हो गए। सांड के हमलों से गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि पशुपालकों...