हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: हाथरस। नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर कई दिनों से चल रहे आंदोलन के तहत जारी दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी है। शनिवार को स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स ने सुबह दो घंटे कार्यबहिष्कार अपना विरोध जताया। स्टाफ नर्स द्वारा दो घंटे किए कार्यबहिष्कार के चलते ओपीडी की सेवाएं प्रभावित रहीं। जिसके चलते यहां पहुंचे मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दो घंटे के कार्यबहिष्कार के बाद सभी स्टाफ नर्स अपने-अपने कार्य पर वापस लौट आईं। इस मौके पर अध्यक्ष शांती सेंगर, मंत्री मुकेश कुमारी, भूपेंद्र सिंह, नीजर कुमार, संतोषी देवी, माधुरी वर्मा, खुशबू सेंगर आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर लखनऊ में गरजे स्वास्थ्यकर्मी -- यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: मांगों को लेकर नर्स...