Hathras News: दोपहर बाद मौसम हुआ सुहाना तो गर्मी-उमस से मिली राहत
हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: हाथरस। बीते कई दिनों से थमा बारिश सिलसिला थमा ही नजर आ रहा है। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, दोपहर बाद ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी हदतक राहत मिलती दिखी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में बारिश के हल्के बादल लदे खड़े रहे। सुबह हल्की धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिलती गई और आसमान में छाए बारिश के बादल साफ हो गए। दोपहर में धूप और उमस की वजह से गर्मी के तेवरों में तल्खी नजर आई। गर्मी से और उमस से लोग परेशान दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद अचानक से एक बार फिर से मौसम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.