हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: हाथरस। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में देशभक्ति कर रंग चढ़ने लगा है। दुकानों में चारों ओर केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखरी हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ बैज, रिस्ट बैंड, टीशर्ट पटको की मांग में ईजाफा हो गया है। शनिवार को शहर में प्रमुख बाजारों व स्कूल कॉलेजों में ध्वजा रोहण होगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में निकली साइकिल रैली, देशभक्ति के नारे से गूंजा शहरबाजारों की तैयारी वहीं मिठाई की दुकानों पर भी आर्डर के अनुसार मिठाई तैयार की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर बाजारों में पारंपरिक खादी के झंडे ही नहीं कागज के झंडे भी मिल रहे हैं। बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस के स्टीकर, बैज, रिस्ट बैंड बाजार में उपलब्ध है। युवाओं के लिए टीशर्ट टोपी के साथ जय हिंदी और भारत माता की जय ...