हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद। सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद द्वारा मुरसान रोड स्थित क्रीड़ा स्थल पर शुक्रवार को तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमप्रतियोगिता के परिणाम 3000 मीटर दौड़ में राम उपाध्याय प्रथम, किशन प्रताप द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। गोला फेंक में आलोक शर्मा प्रथम, प्रांशू द्वितीय और सोहिल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में जुनैद प्रथम, करन द्वितीय और आलोक तृतीय रहे। भाला फेंक में नैतिक प्रथम, आलिशान द्वितीय और जुनैद तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में प्रिंस...