Hathras News: दूषित पानी पीने को मजबूर रग्धा पाठक बगीची गली के बाशिंदे
हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: हाथरस। शहर के कई इलाकों में बनी अमृत योजना की पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत बनी हुई है। जिसके चलते लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है और लोग दुर्गंध वाला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। शहर के बागला डिग्री कॉलेज रोड स्थित रग्धापाठक बगीची में कई दिनों से नगर पालिका के नलों से दूषित पानी आ रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आजतक समस्या का निदान नहीं हुआ। अमृत योजना के तहत शहर के लोगों को साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल लाइन डाली गई थी, लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों में पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में लोगों के घरों तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.