Hathras News: दूध लेने गए दो बच्चों पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। थाना चंदपा के गांव मीतई में दूध लेने गए दो बच्चों से मारपीट और चाकू से हमले का मामला प्रकाश आया है। पीड़ित बंटू पुत्र गुलाब सिंह ने थाने में तहरीर देकर रोहित निवासी मीतई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए बंटू ने कहा है कि 16 अगस्त की शाम उनका बेटा रोनक और बेटी रोमी पास की दुकान से दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में रोहित मिला और बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रोहित ने चाकू निकालकर रोनक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मोहल्ले के महेश निवासी नगला भोजा, थाना कोतवाली हाथरस जो मीतई में रहते हैं, बचाने आए तो आरोपित ने उनके साथ भी मारपीट की। तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो रोहित गाली-गलौज करता हुआ जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.