हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा में दूध पीने के बाद हालत बिगड़ने से मासूम की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। परिजन शव लेकर चले गए। दूध पिलाते समय जरा सी लापरवाही बच्चों की जान पर बन आती है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक महीने में दूध पीने के बाद हालत बिगड़ने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इन सभी बच्चों को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा निवासी नीरज की दो माह की बेटी दिव्या को उसकी मां ने बुधवार की शाम को दूध पिलाया। दूध पीने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार के लिए सादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक न...