Hathras News: दुकान पर बैठे चाचा से भतीजे ने की मारपीट वीडियो वायरल
हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते दुकान पर बैठे चाचा के साथ दबंग भतीजे ने आकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और एक आरोपी युवक को पकड़ लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव खिरापुर में जमीन को लेकर चाचा में भतीजे में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर मुखिया महिला तहसील परिसर में सब रजिस्टार के यहां पर एक पुत्र के पक्ष में रजिस्ट्री करने के लिए आई थी। रजिस्ट्री नहीं होने पर घटना की जानकारी दूसरे पुत्र के लड़के को मिल गई। जो चार दिन पूर्व आक्रोश होकर दुकान पर बैठे अपने चाचा के पास लाठी डंडों के साथ पहुंच गया और मारपीट की। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.