Hathras News: दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद, हंगामा
हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के हलवाई खाना बाजार में रविवार को दुकान के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दुकान में शटर लगवाने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एक पक्ष की महिलाएं भी बाजार में पहुंच गईं। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। पुलिस ने उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट एक घायल, प्राथमिकी दर्ज दो आरोपी को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.