हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव दीवार से सटा हुआ मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। मोहल्ला रमनपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में मृतक की पहचान परवेज 42 पुत्र रहमतुल्लाह निवासी किला गेट थाना सदर कोतवाली के रूप में हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक मेहनत मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का...