Hathras News: दीवार लगाकर रास्ता अवरूद्ध करने का आरोप।
हाथरस, जुलाई 5 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी प्रकाश वीर ने एसडीएम को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक दंबक व्यक्ति पर दीवार लगा कर उनके घर का रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दीवार के दोनों तरफ रास्ता है, बीच में दीवार लगाने के कारण उनको वहां से निकलने में काफी दिक्कतें होती है। इसके साथ ही रास्ता अवरुद्ध होने पर वहां पर पानी भी जमा हो जाता है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने एसडीएम से पुलिस बल भेजकर दीवार हो हटवाने एवं रास्ता सुचारू रूप से करवाने की अपील की है। एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है कि राजस्व टीम भेज कर मामले की जांच की जाएगी और यदि रास्ते में जानबूझकर दीवार लगाई गई है तो उसे हटवा दिया जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.