Hathras News: दिव्यांग सलाहाकार समिति के सदस्य ने लिफ्ट लगवाने की मांग
हाथरस, अगस्त 26 -- Hathras News: हाथरस। राज्य दिव्यांग सलाहाकार बोर्ड समिति के सदस्य सागर शर्मा ने सीएम केशव प्रसाद मौर्य से विकास भवन तीन मंजिला ईमारत में दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट लगवाने की मांग की है। समिति के सदस्य सागर शर्मा ने भेजे पत्र में कहा कि विकास भवन की ऊपरी मंजिलों पर स्थित कार्यालयों में पहुंचने के लिए पर्याप्त सुगम व्यवस्था न होने के कारण दिव्यांगजनों, विशेषकर व्हीलचेयर का प्रयोग करने वाले तथा चलने फिरने में कठिनाई वाले दिव्यांगजनों को आने जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है अथवा दूसरों की सहायता लेनी पड़ती है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 में दिव्यांगजनों के लिए बाधा रहित वातावरण एवं सुगम्यता सुनिश्चित किए जाने का प्रावधान है। सरकारी कार्यालय वाले तीन मंजिला विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.