हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, को-लोकेटेड आंगनबाड़ी एवं बाल वाटिका में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए गत दिनों सासनी व सिकंदराराऊ बीआरसी पर कैम्प लगाया गया। अब चिन्हित किए गए गए दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए जायेंगे। सासनी व सिकंदराराऊ बीआरसी केंद्र पर कैम्प आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को बीआरसी सासनी में सासनी, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ, हाथरस एवं नगर क्षेत्र हाथरस के बच्चों का परीक्षण हुआ। चिन्हित किए गए दिव्यांग विद्यार्थियों को 27 अक्टूबर को उपकरण दिए जाएंगे। इसके साथ ही 22 अगस्त को सिकंदराराऊ बीआरसी केंद्र पर शिविर लगाया गया। जिसमें हसायन,सिकंदराराऊ,नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ के दिव्यांग बच्चों का चिन्हाकन किया गया। जि...