हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति अंजुला सिंह माहौर,सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,रालोद के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह और डीएम सत्य प्रकाश पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को 140 हस्तचालित ट्राईसाइकिल, 21 व्हीलचेयर, 38 कान की मशीन, 2 ब्लाइंड स्टिक, 128 बैसाखी, 23 एमआर किट तथा 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल'' वितरित की गईं। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधि...