हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: दिन में पदयात्रा और शाम को गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से होगा संवाद मुरसान। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) द्वारा जिले की सादाबाद विधानसभा में सात दिवसीय स्वाभिमान पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ मुरसान के जीएसएएस इंटर के सामने स्थित मैदान से होगा, जो सादाबाद विधानसभा क्षेत्र और सहपऊ ब्लॉक के गांवों का भ्रमण करेगी और 27 सितंबर को पदयात्रा का समापन होगा। दिन में पदयात्रा और शाम को गांवों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा और रात में संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मुरसान स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू, जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

हिंदी हिन...