हाथरस, अक्टूबर 19 -- Hathras News: हाथरस। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रात में पारा गिरने से ठंडक महसूस हो रही है जो सुबह तक बनी रहती है। दोपहर में तेज धूप से गर्मी का अहसास होता है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को महानवमी का अवकाश होने के बाद भी सुबह 11 बजे तक खुले बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी खुलीं। ओपीडी और इमरजेंसी बुखार और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे। जिसमें से कुछ मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

बदलते मौसम में बढ़ीं मौसमी बीमारियां तापमान बदलने से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बी...