हाथरस, अगस्त 30 -- Hathras News: हाथरस। ब्रज क्षेत्र के एतिहासिक मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ में दो सप्ताह का समय शेष बचा है। मेला श्रीदाऊजी महाराज को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा मेला क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाली बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। जिससे मेले में लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य अब नगर पालिका प्रशासन द्वारा सितंबर महीने में शुरु होने वाले शहर के एतिहासिक और लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ से पूर्व शहर में कई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

20 दिवसीय ऐतिहासिक मेला भादौं महीने में शहर के प्राचीन किला पर विराजमान दाऊजी महाराज का 20 दिवसीय एतिहासिक राजकीय मेले का आयोजन किया जाता है। 20 दिन तक चल...