Hathras News: दहेज में भैंस और एक लाख रुपये की मांग, दो बेटियों की मां को मारपीट कर घर से निकाला
हाथरस, नवम्बर 20 -- Hathras News: सादाबाद। दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने अपनी सास, जेठ, देवर, ननद और ननदोई पर दहेज में भैंस और एक लाख रुपये की मांग करने, उत्पीड़न करने तथा पति की मृत्यु के बाद पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। लालगढ़ी निवासी चारू पत्नी स्वर्गीय राजकुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 11 जून 2017 को राधेगढ़ी निवासी राजकुमार गौतम के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास दुर्गादेवी, जेठ सुनील गौतम, देवर दिनेश गौतम, ननद रेनू और ननदोई संजीव कुमार दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एक भैंस तथा एक लाख रुपये की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.