हाथरस, नवम्बर 16 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला स्थित मसाला व किराना फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने फैक्टरी के दरवाजे व रोशनदान काटकर लाखों की नकदी, चार मोबाइल व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर कैद हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव निवासी नरेश अग्रवाल पुत्र धनीराम अग्रवाल की नाई के नगला में डीआरए एंटरप्राइजेज नाम से मसाला व किराना फैक्टरी है। नरेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 11 नवंबर को देवी के दर्शन करने के लिए नगरकोट गए थे। वह रविवार को वापस लौटे तो पड़ोसियों ने उन्हें उनकी फैक्टरी में चोरी की जानकारी दी। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। फैक्टरी का सामान बिखरा हुआ देखकर उ...