हाथरस, जुलाई 24 -- Hathras News: हाथरस। उत्तर रेलवे के साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने का असर शुक्रवार को तीसरे दिन भी उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन और हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जिसके चलते कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, इस वजह से हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी रद्द रहीं एचएडी और एक पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों ने झेली मुसीबतयात्री परेशान उत्तर-मध्य रेलवे के शहर के हाथरस किला स्टेशन से बनकर पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एचएडी पैसेंजर और टूंडला से दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी रद्द रहा। एचएडी पैसेंजर हाथरस किला स्टेशन से एकमात्र ट्रेन है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ये दोनों ही पैसेंजर ट्र...