Hathras News: तीन बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
हाथरस, अक्टूबर 8 -- Hathras News: सासनी । कोतवाली क्षेत्र के गांव गधाखेड़ा के पास बुधवार दोपहर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, जसराना गांव निवासी अरमान पुत्र राजीव और दीपक बाइक से सासनी की ओर आ रहे थे। वहीं अलीगढ़ निवासी सोनू पुत्र सूरजपाल सासनी से विघेपुर गांव की ओर जा रहे थे। गदाखेड़ा गांव के पास तीनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर डायल 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.