हाथरस, जुलाई 4 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कुछ महीने पहले विद्युत विभाग द्वारा वर्षों पुराने जर्जर और खस्ताहाल हो चुके विद्युत पोल को बदलवाया था। आए दिन शहर के किसी न किसी स्थान से विद्युत पोल में करंट उतरने की घटना सामने आ रही हैं। शनिवार की दोपहर को बारिश के दौरान शहर की घनी आबादी वाले सरक्यूलर रोड से लगी हनुमान गली में एक विद्युत पोल में करंट उतर आया। इससे करंट की चपेट में एक गोवंश आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। बीते तीन दिन के अंदर यह एक ही स्थान पर करंट की चपेट में आने से दूसरे गोवंश की मौत की घटना है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बिजली के पोल में करंट से भैंस की मौत, किशोर घायल लोगों का कहना है कि पोल में करंट आने की आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी विभागीय ...