Hathras News: तालाब चौराह पर पुलिस कर्मियों से अभद्रता, जमकर हंगामा
हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: हाथरस। शहर के अति व्यवस्त तालाब चौराह पर शनिवार की दोपहर को उस समय अच्छा-खासा हंगामा मच गया, जब एक बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जब मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इन युवकों को पकड़ा तो एक युवक पुलिस से उलझ गया और अभद्रता करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ लिया। इससे वहां हंगामा और बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के प्रमुख तालाब चौराह पर शनिवार की दोपहर को एक बुजुर्ग जा रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग में टक्कर मार दी। यह देख वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आरोपी दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक पुलिस कर्मियों से उलझ गया और अभद्रता करने लगा। इसे लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.