हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस के निर्देशन में आज तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सादाबाद इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर मेहमूद अली खां, प्रबंधक सादाबाद इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा वीरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर और झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, देवी चरण सिंह, अखिलेश चंद्र याद...