हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर दूसरे गांव के एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री से तमंचे के बल पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री मंगलवार शाम करीब चार से पांच बजे के बीच पास के गांव से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध करते हुए हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और थप्पड़ मार दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: किशोरी का अपहरण करने वाले तीन पर केस दर्ज किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर ई-रिक्शा में बैठ गई। ...