Hathras News: तमंचा लहराते हुए युवती के साथ डांस करते युवक का वीडियो वायरल
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। तमंचा लहराते हुए युवती के साथ डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर युवती के साथ डांस करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सदर कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि यह वीडियो दो साल पुराना है। इस मामले में पूर्व में मुमदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.