हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: ​सासनी। कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात गश्त के दौरान इगलास रोड स्थित नगला गड़ू चौराहे के पास बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज के नजदीक एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।​कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम रविवार की रात क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और शक के आधार पर पुलिस ने नगला गड़ू चौराहे के निकट बांके बिहारी कोल्ड के पास एक युवक को रोककर पूछताछ की। ​तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कृष्ण उर्फ बाबू पुत्र लज्जाराम, न...