Hathras News: तड़के रिमझिम बारिश के बाद पूरे दिन खिली धूप
हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस। एक दिन पहले हुई रिमझिम बारिश के बाद रविवार को मौसम खुलता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, तड़के कुछ देर के लिए हुई रिमझिम बारिश के बाद सुबह आसमान में बारिश के घने काले बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया। सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा और धूप खिली। न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा था। तड़के से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम खुशनुमा रहने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। मौसम विभाग द्वारा रविवार को भी जिले में मौसम खराब रहने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। तड़के कुछ देर के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.