हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: हाथरस। शनिवार को तड़के कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश होने से जरुर लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली, लेकिन सुबह से शाम तक पूरे दिन गर्मी और उमस की वजह से लोग बेहाल रहे। दोपहर में तो उमस ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को तड़के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। शहर और आस-पास के इलाकों में कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। लेकिन रिमझिम बारिश मूसलाधार में नहीं बदल सकी और कुछ देर बारिश थम गई। तड़के हुई बारिश का असर तापमान में साफ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: बारिश थमी तो सुबह से शाम तक गर्मी-उमस ने किया लोगों को बेहाल इससे सुबह मौसम में ठंडक रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी और उमस के तेवर तल्ख होते...