Hathras News: ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को बांधीं राखी
हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को बच्चियों ने राखी बांधीं। इस दौरान अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने बच्चियों को चॉकलेट वितरित कीं। शुक्रवार को जहां लोग अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं पुलिस के जवान आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी पर तैनात रहे। इस दौरान कुछ बच्चियां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: थाने में रक्षाबंधन उत्सव मना लगाए गए पौधे पंत चौराहा एवं तालाब चौराहा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.