Hathras News: डॉ. वीडी गुप्ता की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा
हाथरस, सितम्बर 14 -- Hathras News: हाथरस, हाथरस। अपना घर आश्रम में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीडी गुप्ता का स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट ने की। संचालन आश्रम सचिव चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।इस अवसर पर डॉ. वीडी गुप्ता स्मृति सम्मान से प्रेम रघु के डायरेक्टर डॉ. पीपी सिंह को शॉल, माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. गुप्ता को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सेवाभावी चिकित्सक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। कहा कि उन्होंने चिकित्सा को समाजसेवा का माध्यम माना और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। आशु कवि अनिल बोहरे और कवयित्री मीरा दीक्षित ने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, मदनलाल वार्ष्णेय, अविनाश चंद्र पचौरी सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.