Hathras News: डॉक्टर के आवास में संविदा की एएनएम रह रही थी, बिजली और मकान का बिल भी नहीं दिया
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में साफ सफाई होते हुए पाई गई। सीएचसी पर बने एक चिकित्सक के आवास में संविदा पर तैनात एक एएनएम के रहने और लंबे समय से बिजली और मकान का बिल जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया। इस पर सीएमओ द्वारा एएनएम के वेतन से बिजली और मकान का बिल काटने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अधिकतर कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डॉ. संजीव कुमार से फोन पर पूछा गया कि वह कहां है। इस पर उन्होंने बताया कि वह सीएमओ कार्यालय गए हैं, परंतु इसकी सूचना चिकित्सा प्रभारी को नहीं दी गई थी। डॉ संजीव कुमार का स्पष्टीकरण मांगा गया। चिकित्सक के एक आवास में अर्चना नाम की संविदा पर कार्यरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.