Hathras News: डेकोरेशन करते समय मिस्त्री को लगा करंट, हालत गंभीर
हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैया में गुरुवार को शादी समारोह के लिए डेकोरेशन का काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। गांव जरैया निवासी अमर मोहम्मद की बेटी की गुरुवार को बारात आनी थी। समारोह के लिए गांव का ही 23 वर्षीय विनीत पुत्र सुभाष डेकोरेशन का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह विद्युत तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन तत्काल विनीत को लेकर सीएचसी सासनी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि मामला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.