Hathras News: डीजे बजाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर जब्ती की चेतावनी
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: सादाबाद। नगर में 19 अक्टूबर को भव्य काली मेला आयोजित किया जाएगा। मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सादाबाद कोतवाली परिसर में काली मंडलों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि काली मेले के दौरान डीजे साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी काली मंडल को डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई मंडल प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाता मिला तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा मेले की व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.