Hathras News: डीजे पर डांस कर रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत
हाथरस, जुलाई 22 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चमनपुरा में सोमवार की देर रात्रि डीजे पर डांस करते समय करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत को लेकर शादी की खुशियां मातम मे बदल गई।जानकारी के अनुसार प्रिंस 22 पुत्र भगवान दास निवासी सोरों गेट पुरदिलनगर अपनी बुआ के लड़के स्वर्गीय करतार सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए कचौरा क्षेत्र के गांव चमनपुरा में गया था। जहां मंडप की रात्रि घर पर लगे डीजे पर प्रिंस की शादी की खुशी में डांस कर रहा था। इसी दौरान रात्रि 1:00 बजे के लगभग बिजली की चपेट में आकर प्रिंस गिर गया जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस की मौत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.