हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। शहर से लगी न्यू साकेत कॉलोनी के स्कूली बच्चे बदहाल सड़क और जलभराव के बीच से प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। बारिश के दिनों में बच्चों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार को स्कूली बच्चों ने जलभराव के बीच खड़े होकर जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि डीएम सर जल्द से जल्द बदहाल सड़क का निर्माण और जलभराव की समस्या से निजात दिलाओ? यह भी पढ़ें- Chapra News: वार्ड 23 में 21 साल से नाला जाम, जलजमाव से 100 से अधिक परिवार परेशानबदहाल सड़क और जलभराव की समस्या नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 34 में आने वाली शहर से लगी न्यू साकेत कॉलोनी के कई गली आज भी बदहाल पड़ी हुई हैं। कच्ची सड़क के साथ ही इलाके में जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते अधिकांश समय बिना बारिश के इलाके में गंदगी और जलभ...