Hathras News: डीआईजी ने कांवड़ मार्ग का लिया जायजा
हाथरस, अगस्त 1 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। डीआईजी ने शनिवार को सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए उपलबध सुविधाओं व सुरक्षा की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, ड्यूटी व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। ड्यूटी स्थल किसी भी दशा में खाली न छोड़ा जाए तथा सभी अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी बनाए रखें। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.