Hathras News: ठेल खड़ी करने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव नदौना में ठेल खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव नदौना निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह मोहल्ले में ठेल खड़ी करने को लेकर लेखराज, आकाश आरती और आशा ने उसके पिता गीतम सिंह, पत्नी मोहिनी और उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे तीनों को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.