Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा से जलेसर मार्ग पर मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुन्नेर निवासी शिशुपाल 50 पुत्र ऊदल सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह मंगलवार को किसी काम से साइकिल से कहीं गए थे। कैलोरा चाराहा से जलेसर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में शिशुपाल की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.