Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी चौकी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी जलेसर रोड के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और मृत मोर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जीआरपी चौकी द्वारा मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में नियमानुसार उसके शव को दफना दिया गया। घटना के दौरान मौके पर जीआरपी जलेसर रोड रेलवे चौकी के अवनीश यादव और लाल सिंह, वन विभाग के कौशल वर्मा, केपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मोर की मौत हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने भी दुख जताया। राष्ट्रीय पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.