Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। सासनी रेलवे स्टेशन यार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीआरबी के माध्यम से सूचना पर खंडेलवाल चौकी प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान मनोज कुमार 37 निवासी भूतपुरा थाना सासनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार मनोज कुमार की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.