Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की हुई शिनाख्त
हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर गुरुवार की रात सुजाता अस्पताल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान वर्षीय 25 भोला पुत्र रमेश चंद्र निवासी नई बस्ती ओढ़पुरा थाना हाथरस गेट के रूप में हुई। मृतक भोला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था। उसके पिता रमेश चंद्र मजदूरी करते हैं। भोला अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि भोला गुरुवार शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह पुलिस से सूचना मिलने के बाद उन्हें घटना का पता चला। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.